किशोर सिंह राजपूत 9981757273
शाजापुर। शहर में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड स्थित कांग्रेस कार्यालय के सामने केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान एक कार्यकर्ता ज्ञानेश कुमार का मुखौटा पहनकर और हाथों में हथकड़ी लगाकर पहुंचा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त की गिरफ्तारी और पूरे मामले की जांच की मांग की।
🔔 यह भी पढ़ें...

शाजापुर में बुधवार शाम करीब 4 बजे जिला कांग्रेस कमेटी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया। बस स्टैंड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय के सामने बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जुटे और केंद्र सरकार तथा निर्वाचन आयोग के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने ज्ञानेश कुमार का मुखौटा पहनकर हाथों में हथकड़ी लगा रखी थी। इस प्रतीकात्मक प्रदर्शन के जरिए कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त की गिरफ्तारी की मांग की। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार की तस्वीर वाले फ्लेक्स को जलाने का प्रयास किया। तस्वीर नहीं जलने पर फ्लेक्स पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार आम जनता के वोट देने के अधिकार को प्रभावित करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया में कथित गड़बड़ी और पक्षपात के आरोप लगाते हुए पूरे मामले की जांच की मांग की।
कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि मतदाता सूची से बड़ी संख्या में नाम हटाए गए हैं और इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहले भी सवाल उठा चुके हैं। हालांकि, मतदाता सूची से नाम हटाए जाने और लगाए गए अन्य आरोप कांग्रेस के दावे हैं। कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी, कथित गड़बड़ियों की जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
बाइट — नरेश प्रताप सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष



टॉप न्यूज़










शेयर करें















































