किशोर सिंह राजपूत 998175723
शाजापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के प्रसारण में शाजापुर जिले ने लगातार आठवीं बार प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। जिले में भाजपा की ओर से 1300 से अधिक स्थानों पर कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। भाजपा के अनुसार, जिलेभर में कुल 20,648 नागरिकों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को लाइव सुना।
🔔 यह भी पढ़ें...
1300 से अधिक स्थानों पर हुआ लाइव प्रसारण, 20,648 नागरिकों ने सुना पीएम मोदी का संबोधन
मंगलवार को जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. रवि पांडे ने इस उपलब्धि के लिए पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि लगातार आठवीं बार जिले का प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करना कार्यकर्ताओं की सक्रियता और संगठनात्मक प्रयासों का परिणाम है।
उज्जैन की बैठक में हुआ सम्मान
लगातार प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर उज्जैन में आयोजित बैठक के दौरान क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. रवि पांडे का सम्मान किया। इस उपलब्धि पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी बधाई दी।
सेवा संकल्प अभियान की गतिविधियों की जानकारी
प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा पदाधिकारियों ने सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में संचालित विभिन्न संगठनात्मक एवं सेवा गतिविधियों की जानकारी भी दी। अभियान के तहत कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे कार्यक्रमों और आगामी गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की गई। पार्टी ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से विभिन्न स्तरों पर जनभागीदारी बढ़ाने और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के प्रयास किए जा रहे हैं।



टॉप न्यूज़










शेयर करें















































