🔥 ट्रेंडिंग

फिंगर प्रिंट में सालभर पहले खुल गया था चोर का नाम

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

मक्सी की लूट का राजफाश  चार कंजर गिरफ्तार, 9.90 लाख रुपए नकद बरामद; जेवर खरीदने वाला अब भी पुलिस की पकड़ से दूर

शाजापुर। मक्सी के सिरोलिया रोड पर एक साल पहले हुई लूट का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया। खास बात यह रही कि वारदात के कुछ दिन बाद ही फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने पुलिस को मुख्य आरोपी का नाम बता दिया था, लेकिन आरोपी लगातार पुलिस की पकड़ से बाहर रहा। आखिरकार मेले में मिली सूचना के बाद पुलिस ने रूलकी कंजर डेरे पर दबिश देकर मुख्य आरोपी समेत चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 9 लाख 90 हजार रुपए नकद बरामद किए गए हैं।

एसपी प्रियंका शुक्ला ने मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 7 जुलाई 2025 को मक्सी के सिरोलिया रोड स्थित एक घर में बदमाशों ने धावा बोला था। घर में मौजूद दो लोगों के साथ मारपीट कर बदमाश सोने-चांदी के आभूषण और 50 हजार रुपए नकद ले गए थे।

पुलिस ने मामले में जोगिंदर उर्फ भूरा कंजर (34), सावन कंजर (23), महेंद्र कंजर (23) और विकास कंजर (28), सभी निवासी रूलकी कंजर डेरा, को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार भूरिया हाड़ा निवासी पांडा, जिला देवास और चेतन पिता छत्तरमल छाड़ी, निवासी रूलकी फरार हैं।

जेवर बेचकर नकदी में बदला माल

पुलिस के अनुसार वारदात के बाद आरोपियों ने चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवर बेच दिए थे। इसी कारण पुलिस ने आरोपियों से जेवरों के बजाय 9.90 लाख रुपए नकद बरामद किए हैं। हालांकि चोरी का माल खरीदने वाले व्यक्ति तक पुलिस अभी नहीं पहुंच सकी है। पुलिस ने बताया कि माल बेचने वाले आरोपी भूपेंद्र हाड़ा निवासी चिड़ावद, देवास की कुछ दिन पहले मौत हो चुकी है।

सालभर पहले नाम सामने आया, तलाश जारी रही

वारदात के कुछ दिन बाद ही फिंगर प्रिंट टीम ने मौके से मिले साक्ष्यों के आधार पर जोगिंदर उर्फ भूरा कंजर की पहचान कर पुलिस को जानकारी दे दी थी। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश में रूलकी कंजर डेरे पर कई बार दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं आया।

एसपी प्रियंका शुक्ला ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए मक्सी पुलिस को लगातार निर्देश दिए। चूंकि जोगिंदर बेरछा थाना क्षेत्र का रहने वाला था, इसलिए बेरछा थाना प्रभारी भरत सिंह किरार को भी उसकी गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।

मेले में मिली सूचना, डेरे पर पहुंची पुलिस

इसी दौरान बेरछा थाना क्षेत्र में आयोजित मेले के दौरान थाना प्रभारी भरत किरार और सलसलाई थाना प्रभारी जनक सिंह रावत को सूचना मिली कि जोगिंदर कंजर डेरे में मौजूद है। दोनों अधिकारियों ने अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर डेरे पर दबिश दी। पुलिस को मौके से जोगिंदर समेत अन्य बदमाश मिल गए।

पूछताछ में आरोपियों ने वारदात में जेल में बंद विकास के शामिल होने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने विकास को जेल से वारंट पर लिया। पूछताछ और कार्रवाई के बाद पुलिस ने एक साल पुराने मामले का राजफाश किया।

यह टीम रही शामिल

कार्रवाई बेरछा एसडीओपी डॉ. नागेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में की गई। टीम में मक्सी थाना प्रभारी मदन इवने, बेरछा थाना प्रभारी निरीक्षक भरत किरार, सलसलाई थाना प्रभारी जनक सिंह रावत, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट निरीक्षक वरुण सिंदल, साइबर सेल प्रभारी विकास तिवारी सहित मक्सी, बेरछा, सलसलाई थाना और साइबर सेल का पुलिस बल शामिल रहा।

शाजापुर में बिना परमिट और फिटनेस दौड़ रहीं 3 स्कूल बसें,

कटवारिया के पास डंपर से टकराई कार, 10 वर्षीय बालक घायल

ट्रामा सेंटर के स्टोर रूम में निकला सांप, मचा हड़कंप

मक्सी बायपास पर ट्रैक्टर-ट्रक की भिड़ंत, चालक की मौत

मक्सी बायपास पर पुलिया में घुसी मिर्ची से भरी पिकअप, ड्राइवर फंसा

error: Content is protected !!