किशोर सिंह राजपूत 9981757273
ट्रांसफार्मर के इलेक्ट्रिक उपकरण जलने से करीब आधे घंटे तक ठप रही बिजली, मरीज और परिजन हुए परेशान
🔔 यह भी पढ़ें...
शाजापुर। जिला चिकित्सालय में गुरुवार को शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। अस्पताल परिसर में लगे ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट के कारण के कुछ इलेक्ट्रिक उपकरण जलने से करीब आधे घंटे तक बिजली बाधित रही। इस दौरान अस्पताल में उपचार और जांच के लिए पहुंचे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

बिजली गुल होने के कारण अस्पताल के विभिन्न हिस्सों में अंधेरा छा गया। स्थिति यह रही कि कुछ मरीजों का उपचार और आवश्यक चिकित्सकीय कार्य मोबाइल फोन की टॉर्च की रोशनी में करना पड़ा। अचानक बिजली बंद होने से मरीजों और उनके परिजनों में भी परेशान होते रहे। जानकारी के अनुसार ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट होने के बाद उससे जुड़े कुछ इलेक्ट्रिक उपकरण जल गए थे। इसके चलते अस्पताल की विद्युत व्यवस्था प्रभावित हुई। करीब आधे घंटे बाद विद्युत आपूर्ति बहाल होने पर मरीजों और अस्पताल प्रबंधन ने राहत की सांस ली।



टॉप न्यूज़









शेयर करें















































