किशोर सिंह राजपुत 9981757273
महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्कूल में चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता, विधायक अरुण भीमावद ने विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित
🔔 यह भी पढ़ें...
शाजापुर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगलवार को शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी रचनात्मकता, कला और वक्तृत्व प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विधायक अरुण भीमावद ने प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अपनी प्रतिभा को निखारने और विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। आयोजन के दौरान विद्यालय का वातावरण विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रस्तुतियों से उत्साहपूर्ण नजर आया।



टॉप न्यूज़










शेयर करें















































