किशोर सिंह राजपूत 9981757273
रात 3 बजे गेट की कुंडी तोड़कर वारदात, शोर मचाने पर पति ने पीछा किया, अंधेरे का फायदा उठाकर फरार
🔔 यह भी पढ़ें...
शाजापुर। सुनेरा थाना क्षेत्र के ग्राम सनेरा में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात घर में घुसे दो अज्ञात बदमाश महिला के गले से करीब 2.40 लाख रुपए कीमत का सोने का मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गए। घटना रात करीब 3 बजे की बताई गई है।
महिला ने पुलिस को बताया कि 16 सितंबर की रात वह अपने पति, बच्चों के साथ घर में सो रही थी। रात करीब 3 बजे घर के गेट की कुंडी तोड़कर दो अज्ञात व्यक्ति अंदर घुस आए। अचानक नींद खुलने पर महिला ने दोनों को सामने खड़ा देखा। इसी दौरान एक बदमाश ने उसके गले से सोने का मंगलसूत्र झपट लिया। चिल्लाने पर पास सो रहे पति की नींद खुल गई और उन्होंने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन दोनों अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। परिजनों ने आसपास तलाश की, लेकिन आरोपियों का पता नहीं चला। इसके बाद महिला ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।



टॉप न्यूज़










शेयर करें















































