🔥 ट्रेंडिंग

ट्रांसपोर्टर पर 5.45 लाख के माल की हेराफेरी का आरोप, एसपी से शिकायत

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

राजकोट से मंगाई 254 कट्टे मूंगफली नहीं पहुंचाने का आरोप; पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई और माल दिलाने की मांग की

शाजापुर। महूपुरा निवासी सोहेल खान ने न्यू जनता रोड लाइंस ट्रांसपोर्ट के संचालक पर करीब 5.45 लाख रुपए कीमत की 254 कट्टे मूंगफली गायब करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। शिकायत के अनुसार सोहेल ने राजकोट से मूंगफली शाजापुर लाने के लिए एचपी पेट्रोल पंप, बायपास रोड स्थित ट्रांसपोर्ट को अधिकृत किया था। ट्रांसपोर्टर ने माल का भाड़ा 34 हजार रुपए बताया था, जिसमें से 10 हजार रुपए फोन-पे के माध्यम से दिए गए।

शिकायतकर्ता के मुताबिक 21 अगस्त 2026 को राजकोट में 254 कट्टे मूंगफली ट्रांसपोर्ट संचालक को सुपुर्द कर दी गई थी, लेकिन इसके बाद भी माल शाजापुर नहीं पहुंचाया गया। आरोप है कि ट्रांसपोर्ट संचालक द्वारा लगातार टालमटोल की जा रही है।

सोहेल का कहना है कि उसने कोतवाली थाने में शिकायत करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने घटना स्थल राजकोट का होने का हवाला देते हुए रिपोर्ट दर्ज नहीं की। शिकायतकर्ता ने बताया कि ट्रांसपोर्ट शाजापुर कोतवाली क्षेत्र में अधिकृत किया गया था और यहीं 10 हजार रुपए का भुगतान भी किया गया था। अब उसने एसपी से माल बरामद कराकर दिलाने और मामले में वैधानिक कार्रवाई की मांग की है।

शाजापुर में बिना परमिट और फिटनेस दौड़ रहीं 3 स्कूल बसें,

कटवारिया के पास डंपर से टकराई कार, 10 वर्षीय बालक घायल

ट्रामा सेंटर के स्टोर रूम में निकला सांप, मचा हड़कंप

मक्सी बायपास पर ट्रैक्टर-ट्रक की भिड़ंत, चालक की मौत

मक्सी बायपास पर पुलिया में घुसी मिर्ची से भरी पिकअप, ड्राइवर फंसा

error: Content is protected !!