किशोर सिंह राजपूत 9981757273
कोतवाली पुलिस की कार्रवाई: सेंटिंग के तराफे, गैस टंकी और वारदात में इस्तेमाल पल्सर बाइक जब्त
🔔 यह भी पढ़ें...
शाजापुर। निर्माणाधीन मकानों में रात के समय चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए थाना कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दोनों मामलों में करीब 70 हजार रुपए का मशरूका बरामद किया है। आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार फरियादी अशोक जाटव की रिपोर्ट पर 14 मई 2026 को अपराध क्रमांक 570/26 धारा 331(3), 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष वाघेला ने मामले में विशेष टीम गठित की। जांच के दौरान रेहान शाजापुर की पहचान आरोपी के रूप में हुई।
पूछताछ में रेहान ने अपने साथी जलज के साथ उमियाधाम कॉलोनी स्थित निर्माणाधीन मकान से सेंटिंग के तराफे चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त करीब 50 हजार रुपए कीमत की पल्सर बाइक और 15 हजार रुपए के सेंटिंग तराफे जब्त किए।
इसी तरह फरियादी गजराज नायक की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 571/26 धारा 331(3), 305(ए) बीएनएस में दर्ज मामले में पूछताछ के दौरान आरोपियों ने दुकान से चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से 5 हजार रुपए कीमत की गैस टंकी बरामद की। पुलिस के मुताबिक दोनों प्रकरणों में कुल करीब 70 हजार रुपए का मशरूका जब्त किया गया है।
कार्रवाई में का.उनि. निर्मल तिग्गा, प्रधान आरक्षक 199 प्रमोद नागर, आरक्षक 77 रामप्रसाद, 165 हेमराज, 301 शिशुपाल, 728 मुकेश और 352 जितेंद्र जाटव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने टीम को उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत करने की घोषणा की है।



टॉप न्यूज़










शेयर करें















































