किशोर सिंह राजपूत 9981757273
सितंबर के दूसरे सप्ताह में बेहतर प्रदर्शन करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को मिला ‘POLICE PRIDE OF THE WEEK’ सम्मान
🔔 यह भी पढ़ें...
शाजापुर। पुलिसकर्मियों को कर्तव्य के प्रति प्रोत्साहित करने और उत्कृष्ट कार्य के लिए उनका मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से जिला पुलिस द्वारा ‘POLICE PRIDE OF THE WEEK’ सम्मान दिया जा रहा है। इसी क्रम में सितंबर के दूसरे सप्ताह में अपराधों की पतारसी, चोरी गई संपत्ति की बरामदगी और वारंटियों की तामीली में उल्लेखनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

पुलिस अधीक्षक जिला शाजापुर द्वारा चयनित अधिकारी-कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए ‘POLICE PRIDE OF THE WEEK’ से सम्मानित किया गया। पुलिस विभाग के अनुसार इस पहल का उद्देश्य पुलिसकर्मियों में बेहतर कार्य करने की प्रतिस्पर्धा और कर्तव्य के प्रति समर्पण की भावना को बढ़ावा देना है।



टॉप न्यूज़










शेयर करें















































