किशोर सिंह राजपूत 9981757273
मंडी में लगातार चोरी के आरोप; व्यापारियों ने कहा- जिम्मेदार मौन, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
🔔 यह भी पढ़ें...
शाजापुर। कृषि उपज मंडी में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं और अव्यवस्थाओं से नाराज व्यापारियों ने मंगलवार को खरीदी बंद कर दी। व्यापारियों का आरोप है कि मंडी में चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं और अब मेन गेट से भी चोरी होने की बात सामने आ रही है। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं कर पाए हैं।
खरीदी बंद होने से मंडी में करीब डेढ़ घंटे तक कामकाज प्रभावित रहा। व्यापारियों ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की। बाद में मंडी सचिव ने व्यापारियों से चर्चा कर आवश्यक कार्रवाई और व्यवस्था में सुधार का आश्वासन दिया। इसके बाद करीब डेढ़ घंटे की देरी से कृषि उपज की खरीदी दोबारा शुरू हुई।




टॉप न्यूज़










शेयर करें















































