किशोर सिंह राजपूत 9981757273
शाजापुर। शहर के पुराने एबी रोड स्थित दुपाड़ा जोड़ पर सोमवार को उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब सड़क किनारे ब्रेक की मरम्मत के लिए खड़ा सीमेंट से लदा ट्रेलर अचानक ढलान पर दौड़ पड़ा। बताया जा रहा है कि ट्रेलर का हैंडब्रेक हट गया था। ढलान होने के कारण ट्रेलर तेजी से आगे बढ़ने लगा।
🔔 यह भी पढ़ें...

चालक ने ट्रेलर को रोकने की कोशिश की, लेकिन ढलान अधिक होने के कारण चालक ट्रेलर को रोक नहीं पाया वह सड़क किनारे खड़ी कारों से जा टकराया। गनीमत रही कि कारों में उस समय कोई मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि नहीं हुई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर लालघाटी पुलिस भी मौके पर पहुंची।
नो-एंट्री के बावजूद शहर में भारी वाहनों की आवाजाही
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई। लोगों का कहना है कि शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर नो-एंट्री लागू होने के बावजूद आए दिन भारी वाहन शहर में प्रवेश कर रहे हैं। लोगों ने नो-एंट्री व्यवस्था का सख्ती से पालन कराने और शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की है।



टॉप न्यूज़










शेयर करें















































