किशोर सिंह राजपूत 9981757273
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने पुलिस अधिकारियों को दिया विशेष प्रशिक्षण, जब्ती, सीलिंग, सैंपलिंग और चेन ऑफ कस्टडी पर समझाया कानून
🔔 यह भी पढ़ें...
शाजापुर। एनडीपीएस एक्ट के प्रकरणों में गुणवत्तापूर्ण और विधिसम्मत विवेचना सुनिश्चित करने के लिए शनिवार को पुलिस कंट्रोल रूम शाजापुर में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश आनंद कुमार तिवारी ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को एनडीपीएस एक्ट के महत्वपूर्ण प्रावधानों के साथ विवेचना की बारीकियां समझाईं।

प्रशिक्षण में उन्होंने जब्ती कार्रवाई, सीलिंग, सैंपलिंग और दस्तावेजीकरण में बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी। साथ ही घटनास्थल से लेकर न्यायालय में अभियोजन तक Chain of Custody सुरक्षित रखने को महत्वपूर्ण बताया। न्यायालय में परीक्षण के दौरान आवश्यक तथ्यों और साक्ष्यों के संबंध में भी अधिकारियों को मार्गदर्शन दिया गया।
प्रशिक्षण का उद्देश्य एनडीपीएस मामलों में त्रुटिरहित, निष्पक्ष और साक्ष्य आधारित विवेचना के साथ प्रभावी अभियोजन सुनिश्चित करना रहा।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला, एएसपी घनश्याम मालवीय, एसडीओपी शाजापुर कीर्ति बघेल, डीएसपी अजाक अजय मिश्रा, एसडीओपी बेरछा एनपीएस चौहान सहित कोतवाली टीआई संतोष वाघेला, मक्सी टीआई मदन इवने, लालघाटी टीआई अर्जुन मुजाल्दे, मो.बड़ोदिया टीआई मनीषा शर्मा, सलसलाई टीआई जनक सिंह रावत, शुजालपुर मंडी टीआई शिव कुमार यादव सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।



टॉप न्यूज़










शेयर करें















































