किशोर सिंह राजपूत 9981757273
शाजापुर। फूलखेड़ी स्थित हनुमान मंदिर के समीप शनिवार सुबह बंदर ने एक महिला पर हमला कर दिया। हमले में महिला घायल हो गई, जिसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। घटना के बाद मंदिर क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं चिंता। क्षेत्रवासियों के अनुसार मंदिर के आसपास लंबे समय से बंदरों का आतंक बना हुआ है। बंदर पहले भी कई लोगों और श्रद्धालुओं पर हमला कर चुके हैं। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ है।
🔔 यह भी पढ़ें...
बंदरों को पकड़ने की मांग
क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मंदिर परिसर और आसपास के आबादी वाले क्षेत्र का निरीक्षण कर बंदरों को सुरक्षित तरीके से पकड़ने की मांग की है। लोगों का कहना है कि मंदिर में रोज बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, ऐसे में बंदरों के हमले की घटनाएं गंभीर चिंता का विषय हैं।



टॉप न्यूज़










शेयर करें















































