किशोर सिंह राजपूत 9981757273
शाजापुर। जिला मुख्यालय स्थित छत्रपति शिवाजी स्टेडियम मैदान में शनिवार को 80वें स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय समारोह गरिमामय एवं देशभक्ति के माहौल में आयोजित किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि कलेक्टर ऋजू बाफना ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ।
🔔 यह भी पढ़ें...
ध्वजारोहण के पश्चात कलेक्टर ने परेड का निरीक्षण किया। पुलिस की विभिन्न टुकड़ियों ने अनुशासित मार्चपास्ट करते हुए मुख्य अतिथि को सलामी दी। समारोह में मुख्यमंत्री के स्वतंत्रता दिवस संदेश का सीधा प्रसारण भी किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अधिकारी-कर्मचारी एवं नागरिक मौजूद रहे। स्कूली विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समारोह में उत्साह और उमंग भर दी। पूरे स्टेडियम में भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के नारों से पूरा स्टेडियम गूंज उठा।



टॉप न्यूज़










शेयर करें












































