🔥 ट्रेंडिंग

नेशनल हाईवे-52 पर चलती अर्टिगा कार में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

शाजापुर। जिले में नेशनल हाईवे क्रमांक-52 पर भैरव डूंगरी के पास गुरुवार को एक अर्टिगा कार में अचानक आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार से अचानक धुआं निकलने लगा, जिसके बाद देखते ही देखते आग फैल गई। घटना के दौरान हाईवे पर कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस एवं दमकल विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की।

फायर ब्रिगेड की तत्परता से आग पर जल्द नियंत्रण पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

डायल-112 के पायलटों को मिली यूनिफॉर्म और अपॉइंटमेंट लेटर

सावनभर 24 घंटे चला अन्न क्षेत्र, समापन पर दानदाताओं और कावड़ यात्रा संचालकों का सम्मान

इंदौर से आई विशेष टीम ने शाजापुर में की सघन जांच डायरेक्ट तार और मीटर से छेड़छाड़ के मामले सामने आए

वर्कशॉप में चोरी करने वाले बदमाश को पुलिस ने पकड़ा, जांच जारी

सिर्फ 1 घंटे में कुत्तों ने 12 लोगों को बनाया शिकार, घायल पहुंचे जिला अस्पताल

error: Content is protected !!