🔥 ट्रेंडिंग

ग्राम उत्सव में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्रामीणों का हुआ सम्मान

विराट सवेरा बालाघाट। स्वामी विवेकानंद जयंती पखवाड़ा के अंतर्गत संचालित “ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश अभियान” के तहत ग्राम आवा में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति द्वारा ग्राम उत्सव का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में विधायक लांजी  राजकुमार कर्राहे ने सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं प्रेरणादायक कार्य करने वाले स्थानीय ग्रामवासियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गांव के समग्र विकास के लिए शासकीय योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन आवश्यक है, ताकि कोई भी पात्र हितग्राही योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

ग्राम उत्सव के दौरान छोटे बच्चों द्वारा गीत एवं नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं, वहीं महिलाओं के लिए कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, जैविक कृषि, गौपालन, संयुक्त परिवार की भावना एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गांव के ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्रामवासियों को सम्मानित किया गया। ग्राम उत्सव में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, महिलाएं एवं युवा उपस्थित रहे।

10 साल से फरार एनडीपीएस का आरोपी गिरफ्तार, सुनेरा पुलिस को बड़ी सफलता

17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्य 

सांप के डसने से तीन वर्षीय मासूम की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में समय पर इलाज से बची जान

एसपी यशपालसिंह राजपूत का तबादला, आईपीएस प्रियंका शुक्ला शाजापुर एसपी पदस्थ

नाले के गहरे चैंबर में फंसी गाय को गौरक्षा सेना ने सुरक्षित निकाला

error: Content is protected !!