🔥 ट्रेंडिंग

ससुराल वाले की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने खाया जहर

ससुराल वाले की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने खाया जहर वीडियो बनाकर मुख्यमंत्री से मांगी मौत की सजा

शाजापुर। जिले के द्वारका कॉलोनी निवासी एक युवक द्वारा ससुराल पक्ष से परेशान होकर आत्मघाती कदम उठाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मुरादपुर रोड पर बुधवार को गौरव शर्मा नामक युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जहर खाने से पहले गौरव ने दो वीडियो रिकॉर्ड किए, जिसमें उसने अपनी इस स्थिति के लिए ससुर और साले को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रशासन और मुख्यमंत्री से इंसाफ की गुहार लगाई है।

वीडियो में छलका दर्द, ससुर-साले पर लगाए आरोप

गौरव ने वीडियो में आरोप लगाया कि उसके ससुर और साले ने उसका घर पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। भावुक होते हुए उसने मांग की कि उसकी मौत के बाद दोषियों को फांसी की सजा मिले। बताया जा रहा है कि गौरव का लंबे समय से ससुराल पक्ष के साथ विवाद चल रहा था। पूर्व में गौरव की पत्नी ने उसके खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी, वहीं गौरव ने भी ससुर और साले के खिलाफ पुलिस में आवेदन दे रखा था।

हालत गंभीर, इंदौर रेफर

घटना के बाद गौरव को तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे इंदौर रेफर कर दिया है। फिलहाल युवक की हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो को साक्ष्य के तौर पर देखा जा रहा है।

10 साल से फरार एनडीपीएस का आरोपी गिरफ्तार, सुनेरा पुलिस को बड़ी सफलता

17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्य 

सांप के डसने से तीन वर्षीय मासूम की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में समय पर इलाज से बची जान

एसपी यशपालसिंह राजपूत का तबादला, आईपीएस प्रियंका शुक्ला शाजापुर एसपी पदस्थ

नाले के गहरे चैंबर में फंसी गाय को गौरक्षा सेना ने सुरक्षित निकाला

error: Content is protected !!