🔥 ट्रेंडिंग

प्रभावेश्वरी देवी मंदिर की दान पेटी का ताला तोड़कर चोरी

शाजापुर। जिले के बेरछा थाना क्षेत्र में स्थित मां प्रभावेश्वरी देवी मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात बदमाश मंदिर की दान पेटी का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी चुराकर फरार हो गया। घटना रेलवे स्टेशन के पास स्थित बेरछा मंडी क्षेत्र की बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी महावीर पिता लक्ष्मीचंद्र जैन (57 वर्ष), निवासी बेरछा मंडी ने पुलिस थाना बेरछा में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि अज्ञात बदमाश देर रात मंदिर परिसर में घुसा और दान पेटी का ताला तोड़कर उसमें रखी राशि चोरी कर ले गया। सुबह जब मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए लोग पहुंचे तो दान पेटी टूटी हुई देखी गई, जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

नगर पालिका के पीछे अनियंत्रित कार नहर में उतरी, हादसा टला

शाजापुर को मिली नई पुलिस कप्तान, एसपी यशपाल सिंह राजपूत का तबादला इंदौर रेल पुलिस में

10 साल से फरार एनडीपीएस का आरोपी गिरफ्तार, सुनेरा पुलिस को बड़ी सफलता

17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्य 

सांप के डसने से तीन वर्षीय मासूम की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में समय पर इलाज से बची जान

error: Content is protected !!