🔥 ट्रेंडिंग

रंगपंचमी की गैर को लेकर शाजापुर पुलिस सतर्क, ड्रोन से ऊंची इमारतों की सर्चिंग

शाजापुर। में रंगपंचमी के अवसर पर निकलने वाली पारंपरिक गैर को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में शनिवार को शाजापुर पुलिस ने गैर मार्ग और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस ने ड्रोन की सहायता से शहर की ऊंची इमारतों और संवेदनशील स्थानों की सर्चिंग कर सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा।

एडिशनल एसपी घनश्याम मालवीय, एसडीओपी अजय मिश्रा, कोतवाली थाना प्रभारी संतोष वाघेला तथा यातायात थाना प्रभारी सौरभ शुक्ला ने पुलिस बल के साथ गैर निकलने वाले प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने गैर शहर के मार्गों, छतों और ऊंची इमारतों पर विशेष नजर रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के निर्देश दिए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रंगपंचमी के दौरान बड़ी संख्या में लोग गैर में शामिल होते हैं, इसलिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं ताकि पर्व शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

नगर पालिका के पीछे अनियंत्रित कार नहर में उतरी, हादसा टला

शाजापुर को मिली नई पुलिस कप्तान, एसपी यशपाल सिंह राजपूत का तबादला इंदौर रेल पुलिस में

10 साल से फरार एनडीपीएस का आरोपी गिरफ्तार, सुनेरा पुलिस को बड़ी सफलता

17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्य 

सांप के डसने से तीन वर्षीय मासूम की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में समय पर इलाज से बची जान

error: Content is protected !!