किशोर सिंह राजपूत शाजापुर
🔔 यह भी पढ़ें...
शाजापुर, कलेक्टर ऋजु बाफना ने आज शाजापुर कृषि उपज मंडी समिति का निरीक्षण कर 24 अक्टूबर से 17 नवम्बर 2025 तक कृषको को भावान्तर भुगतान योजना के तहत भुगतान की गई राशि की जानकारी प्राप्त की। कृषि उपज मण्डी सचिव ने जानकारी देते हुए बताया कि शाजापुर जिले के जिले के 20137 कृषकों को 30.73 करोड़ रुपये का भुगतान उनके आधार लिंक (डीबीटी) बैंक खाते में किया गया हैं। कलेक्टर बाफना ने मंडी सचिव को निर्देशित किया कि किसी भी स्थिति में सोयाबीन की रिसाइक्लिंग नहीं होना चाहिये, इसकी विशेष निगरानी रखें। साथ ही कोई भी व्यापारी, कृषको के पंजीयन पर सोयाबीन का भावान्तर भुगतान योजना में विक्रय नही करें। कलेक्टर ने प्रतिदिन के सोयाबीन के मॉडल भाव की जानकारी भी प्राप्त की। मंडी में सोयाबीन विक्रय का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने वर्तमान में प्रचलित भाव एवं सोयाबीन की गुणवत्ता का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मनीषा वास्कले, उपसंचालक कृषि आर.एल. जामरे, मंडी सचिव भगवानसिंह परिहार एवं मंडी समिति के कर्मचारी उपस्थित थे।



टॉप न्यूज़










शेयर करें
















































