🔥 ट्रेंडिंग

सरिता दिलीप सिंह चावड़ा बनीं ग्राम पंचायत पतोली की नई सरपंच

शाजापुर। ग्राम पंचायत पतोली में सरपंच भंवर सिंह के निधन के बाद रिक्त हुए पद के लिए उपचुनाव की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। उपचुनाव के बाद सरिता दिलीप सिंह चावड़ा को ग्राम पंचायत पतोली का नया सरपंच नियुक्त किया गया।

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत पतोली के पूर्व सरपंच भंवर सिंह के निधन के कारण सरपंच पद रिक्त हो गया था। इसके चलते पंचायत में नियमानुसार उपचुनाव की प्रक्रिया आयोजित की गई। पंचायत भवन में आयोजित बैठक में पंचायत के कुल 15 सदस्यों में से 11 सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से सरिता दिलीप सिंह चावड़ा को ग्राम पंचायत पतोली का सरपंच चुना गया।

सरपंच पद पर नियुक्ति के बाद पंचायत सदस्यों और ग्रामीणों ने सरिता चावड़ा को बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। इस अवसर पर ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि नई सरपंच गांव के विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देंगी।

नवनिर्वाचित सरपंच सरिता दिलीप सिंह चावड़ा ने भी सभी पंचायत सदस्यों और ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे गांव के विकास और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगी। उनके चयन से गांव में खुशी का माहौल देखा गया।

10 साल से फरार एनडीपीएस का आरोपी गिरफ्तार, सुनेरा पुलिस को बड़ी सफलता

17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्य 

सांप के डसने से तीन वर्षीय मासूम की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में समय पर इलाज से बची जान

एसपी यशपालसिंह राजपूत का तबादला, आईपीएस प्रियंका शुक्ला शाजापुर एसपी पदस्थ

नाले के गहरे चैंबर में फंसी गाय को गौरक्षा सेना ने सुरक्षित निकाला

error: Content is protected !!