01 अप्रैल से किशोनी प्लेटफॉर्म और ट्रेनों में शुरू होगा सेवा का महाअभियान, भगवा झंडी दिखाकर किया जाएगा शुभारंभ
शाजापुर के रंथभवर/किशोनी भीषण गर्मी की आहट के साथ ही मानवता की सेवा का संकल्प लेकर ‘जल सेवा समिति, गांव रंथभवर’ एक बार फिर मैदान में उतर रही है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी समिति द्वारा आगामी 01 अप्रैल 2026, बुधवार से विशाल ‘शीतल जल सेवा प्रकल्प’ का आगाज़ किया जा रहा है।
🔔 यह भी पढ़ें...
ट्रेन के अंदर और प्लेटफॉर्म पर मिलेगी सेवा इस पुनीत कार्य का भव्य शुभारंभ दोपहर 12:00 बजे समिति के सदस्यों द्वारा ट्रेन को भगवा झंडी दिखाकर किया जाएगा। यह सेवा प्रकल्प लगातार चार माह (चतुर्मास) तक चलेगा। समिति के सेवाभावी युवा न केवल किशोनी रेलवे प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की प्यास बुझाएंगे, बल्कि बोलाई स्टेशन से बेरछा के मध्य चलती ट्रेनों में भी कोच-दर-कोच जाकर यात्रियों को ठंडा जल प्रदान करेंगे समिति ने क्षेत्र के दानदाताओं और सेवाभावी युवाओं से इस नेक कार्य में अपनी क्षमतानुसार योगदान देने की अपील की है। सेवा प्रकल्प में उपयोगी सामग्री जैसे:
प्लास्टिक ड्रम, बाल्टी और मग मिट्टी के मटके और वाटर कैम्पर खाली तेल जार (15 लीटर ) ठंडे पानी के कवर हेतु लाल कपड़ा
बिसलरी बोतलें, मिल्क पन्नी और अन्य सहायक सामग्री भेंट की जा सकती है। जो दानदाता सामग्री जुटाने में असमर्थ हैं, वे नगद राशि का सहयोग देकर भी इस अभियान का हिस्सा बन सकते हैं। समिति के कार्यकर्ताओं का कहना है कि “आपका सहयोग ही हमारी सफलता है। दानदाताओं के समर्थन से सेवा करने वाले युवाओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होता है।” उन्होंने क्षेत्र के सभी युवाओं को 01 अप्रैल को होने वाले शुभारंभ कार्यक्रम में सादर आमंत्रित किया है। विश्व हिन्दू परिषद के जिला प्रचार प्रसार प्रमुख अजय गोठी ने रविवार शाम को जानकारी देते हुए बताया कि संगठन की इस पहल से हजारों ट्रेन यात्रियों को सुगमता से ठंडा जल पीने को मिलेगा विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल जिला शाजापुर मक्सी प्रखंड के खण्ड गांव रंथभवर में पिछले कयी वर्षो से सेवा भावी युवाओं द्वारा सेवा प्रकल्प चलाया जा रहा है जिसे भिषण गर्मी को देखते हुए पुनः मुहूर्त रुप दिया जाएगा यह अक्सर मार्च से जून के बीच आयोजित किया जाता है ।



टॉप न्यूज़









शेयर करें
















































