🔥 ट्रेंडिंग

बैगा महोत्सव अंतर्गत मलाजखंड, गढ़ी व मानेगांव में निकाली गई जनजागरूकता रैली

विराट सवेरा आशीष नेवारे। बैगा समाज की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने तथा पारंपरिक एवं लोक खेलों के संरक्षण व प्रोत्साहन के उद्देश्य से कलेक्टर श्री मृणाल मीना के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा बैगा महोत्सव का आयोजन 17 एवं 18 जनवरी को प्रगति मैदान, मलाजखंड में किया जा रहा है।

बैगा महोत्सव के प्रति जनजागरूकता फैलाने एवं अधिक से अधिक बैगा जनजाति के लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 07 जनवरी को मलाजखंड, गढ़ी एवं मानेगांव क्षेत्र में रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए बैगा महोत्सव का संदेश जन-जन तक पहुँचाया और खेलों में सहभागिता के लिए आमजन को प्रेरित किया।

बैगा महोत्सव के अंतर्गत चयनित टीमों एवं प्रतिभागियों के मध्य नॉकआउट एवं फाइनल मुकाबले 17 एवं 18 जनवरी को प्रगति मैदान में आयोजित किए जाएंगे। महोत्सव के दौरान कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, रस्साकशी, तीरंदाजी, गिल्ली-डंडा, त्रिटंगी दौड़, बोरा दौड़, पिट्ठू एवं कंचे जैसी पारंपरिक एवं आधुनिक खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित होंगी। यह आयोजन बैगा समाज के खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सशक्त मंच सिद्ध होगा।

प्रारंभिक चरण में जोनल टूर्नामेंट का आयोजन 9 एवं 10 जनवरी को किया जाएगा, जिसमें 44 जोनों में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएँ संपन्न होंगी। जो प्रतिभागी किसी कारणवश जोनल स्तर पर भाग नहीं ले पाएंगे, उन्हें 11 जनवरी को आयोजित होने वाली ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में सहभागिता का अवसर दिया जाएगा।

ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए खेल परिसर मैदान बैहर, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरसा का खेल मैदान एवं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसवाड़ा का खेल मैदान निर्धारित किया गया है। इन चरणों में चयनित टीमों एवं खिलाड़ियों के बीच फाइनल मुकाबले प्रगति मैदान मलाजखंड में होंगे, जहां विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।

जिला प्रशासन ने खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर बैगा महोत्सव को सफल बनाएं और बैगा समाज की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करें।

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से तीन घायल, डायल 112 ने पहुंचाया अस्पताल

दिव्यांग होने के बावजूद जनगणना कार्य में निभा रहे अहम भूमिका

डॉलर समूह के चैयरमैन के निधन से आर्य जगत में शोक व्याप्त।

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का सफल आयोजन

चलते ट्रक से बदमाशों ने चुराया माल, वीडियो हो रहा वायरल