🔥 ट्रेंडिंग

डायवर्सन के बकायादारों के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी

शाजापुर, कलेक्टर  ऋजु बाफना के मार्गदर्शन में डायवर्सन की राशि की वसूली की कार्यवाही निरंतर जारी है। इसी क्रम में आज अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शुजालपुर  राजकुमार हलदर ने किशनदीप मेरिज गार्डन शुजालपुर सिटी के प्रबंधक/स्वामी द्वारा डायवर्सन की बकाया राशि जमा नहीं करने पर उनके मेरिज गार्डन को सील किया। इसके उपरांत यशवंत नगर छोरिया टाउनशिप के कार्यालय एवं ग्राम गैरखेडी में स्थित स्टार एग्री वेयर हाउस को भी सील किया गया।

कालापीपल तहसील में भी कार्यवाही करते हुए ग्राम भान्याखेडी स्थित परमार कोल्ड स्टोरेज और कालापीपल मंडी में स्थित मेवाड़ा वेयर हाउस पर भी डायवर्सन की राशि बकाया होने के कारण सील करने की कार्यवाही की गई।

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शुजालपुर  हलदर ने बताया कि डायवर्सन के समस्त बकायादारों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी और राशि जमा नहीं करने वालों की संपत्ति को सील किया जाकर नियमानुसार कुर्की की कार्यवाही भी की जाएगी।

इसी तरह नायब तहसीलदार शाजापुर  जितेंद्र चौरसिया द्वारा शाजापुर तहसील के ग्राम लाहौरी में रिनीव एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड का ऑपरेशनल ऑफिस वसूली शेष होने से सील किया गया। साथ ही 59 विंड मिल भी बंद कराई गईं। इस दौरान तहसील शाजापुर में ग्राम बरवाल स्थित जय किसान कोल्ड स्टोरेज पर वसूली की राशि जमा नहीं करने पर कोल्ड स्टोरेज तथा एलपीजी गोडाउन को भी सील किया गया।

10 साल से फरार एनडीपीएस का आरोपी गिरफ्तार, सुनेरा पुलिस को बड़ी सफलता

17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्य 

सांप के डसने से तीन वर्षीय मासूम की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में समय पर इलाज से बची जान

एसपी यशपालसिंह राजपूत का तबादला, आईपीएस प्रियंका शुक्ला शाजापुर एसपी पदस्थ

नाले के गहरे चैंबर में फंसी गाय को गौरक्षा सेना ने सुरक्षित निकाला

error: Content is protected !!