किशोर सिंह राजपूत 9981757273
शाजापुर। नगर में लगातार बढ़ रही दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं के बीच कोतवाली थाना पुलिस ने लालघाटी थाना पुलिस के साथ रविवार को बेरछा थाना क्षेत्र स्थित रुलकी कंजर डेरे पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस तीन संदिग्ध दोपहिया वाहन जब्त कर लाई है, जिनके दस्तावेजों की जांच की जा रही है। हालांकि पुलिस को कोई बड़ी सफलता हाथ नहीं लगी।
🔔 यह भी पढ़ें...
जानकारी के अनुसार शहर में लगातार वाहन चोरी की शिकायतें सामने आ रही थीं। कई मामलों में वाहन चोर सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुए, लेकिन अब तक न तो चोरी गए वाहन बरामद हो सके और न ही गिरोह के सदस्य पकड़े जा सके हैं। इसी के चलते पुलिस ने पूर्व में वाहन चोरी में शामिल रहे संदिग्धों के ठिकानों पर दबिश देना शुरू किया है।
रविवार को कोतवाली और लालघाटी थाने की टीम ने रुलकी कंजर डेरे पर कार्रवाई की। पुलिस के पहुंचते ही डेरे में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में युवक दोपहिया वाहनों से मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि इस बार दबिश की सूचना पहले से लीक नहीं हुई थी, जिसके चलते डेरे पर पुरुष मौजूद मिले। सूत्रों के अनुसार दबिश में दोनों थानों के सब इंस्पेक्टरों के नेतृत्व में पुलिस बल पहुंचा था, लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी नहीं होने और बल कम होने के कारण डेरे में व्यापक तलाशी अभियान नहीं चलाया जा सका। पुलिस टीम मौके से तीन दोपहिया वाहन जब्त कर थाने ले आई।
पुलिस का कहना
कोतवाली थाना टीआई संतोष कुमार बाघेला ने बताया कि शहर में लगातार दोपहिया वाहन चोरी की शिकायतें मिल रही हैं। इसी के चलते पूर्व में वाहन चोरी में पकड़े गए बदमाशों के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। रुलकी कंजर डेरे पर भी इसी क्रम में कार्रवाई की गई। जब्त वाहनों की जांच की जा रही है तथा आगे भी दबिश की कार्रवाई जारी रहेगी।



टॉप न्यूज़










शेयर करें















































