ब्रेकिंग: मक्सी निवासी युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
🔔 यह भी पढ़ें...
शाजापुर। मक्सी में झोंकर रोड निवासी एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। युवक को एक दिन पहले गुरुवार को गंभीर अवस्था में शाजापुर सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया था। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे उच्च उपचार के लिए इंदौर के एमवाय अस्पताल रेफर किया गया था। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में मक्सी थाना टीआई संजय कुमार वर्मा ने बताया कि युवक राकेश प्रजापति झोंकर रोड स्थित घर में पत्नी के साथ रहता था। वह पेवर ब्लॉक बनाने की फैक्ट्री में काम करता था। घर में भी पेवर ब्लॉक रखे थे। टीआई वर्मा ने बताया कि युवक और उसकी पत्नी में अक्सर विवाद होता रहता था। पुलिस को शंका है की पत्नी ने ही युवक की हत्या की है। टीआई वर्मा ने बताया कि युवक के सिर में गंभीर चोट थी और कमरे में मिले एक पेवर ब्लॉक पर खून और सिर के बाल भी चिपके हुए थे। पेवर ब्लॉक से राकेश के सिर पर वार किया गया। साथ ही उसके सीने पर भी घाव का निशान था। मामले में पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज किया जा रहा है और गंभीरता से जांच की जा रही है।



खेल









शेयर करें
















































