🔥 ट्रेंडिंग

सुनेरा थाना मे शांति समिति की बैठक संपन्न, सौहार्द बनाए रखने की अपील

शाजापुर। के सुनेरा आगामी त्योहारों के मद्देनजर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और आपसी भाईचारा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज थाना सुनेरा परिसर में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। थाना प्रभारी अंकित मुकाती के नेतृत्व में बैठक आयोजित की। इस बैठक में होली, धुलेंडी, रंगपंचमी और पवित्र रमजान माह के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने पर विस्तृत चर्चा की गई।

आपसी सामंजस्य पर जोर

बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी अंकित मुकाती ने कहा कि सभी त्योहार आपसी प्रेम और सद्भाव के प्रतीक हैं। उन्होंने उपस्थित नागरिकों से अपील की कि वे त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गणमान्य नागरिक रहे उपस्थित

इस अवसर पर ग्राम सुनेरा और पनवाड़ी सहित आसपास के क्षेत्रों के अनेक गणमान्य नागरिक और समाज के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने भी पुलिस प्रशासन को आश्वस्त किया कि वे त्योहारों को हर्षोल्लास और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने में पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे। थाना प्रभारी ने विशेष रूप से जुलूस और सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान निर्धारित गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश दिए।

नगर पालिका के पीछे अनियंत्रित कार नहर में उतरी, हादसा टला

शाजापुर को मिली नई पुलिस कप्तान, एसपी यशपाल सिंह राजपूत का तबादला इंदौर रेल पुलिस में

10 साल से फरार एनडीपीएस का आरोपी गिरफ्तार, सुनेरा पुलिस को बड़ी सफलता

17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्य 

सांप के डसने से तीन वर्षीय मासूम की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में समय पर इलाज से बची जान

error: Content is protected !!