शाजापुर। नवरात्रि के पावन अवसर पर महाष्टमी एवं विधायक अरुण भीमावद के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में उत्कृष्ट विद्यालय में 101 कन्याओं का पूजन कर उन्हें नि:शुल्क स्कूल यूनिफॉर्म वितरित की गई। कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक अरुण भीमावद उपस्थित रहे।

🔔 यह भी पढ़ें...
विधायक भीमावद ने समाजसेवी अमित जाटव के इस सराहनीय एवं अभिनव प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्य समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायक होते हैं। उन्होंने इसे नारी शिक्षा एवं सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।
समाजसेवी अमित जाटव ने अपने उद्बोधन में कहा कि नवरात्रि का पर्व नारी शक्ति के सम्मान का प्रतीक है और विधायक जी के जन्मदिवस पर इस सेवा कार्य को संपन्न करना उनके लिए गर्व का विषय है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्य निरंतर करते रहने का संकल्प व्यक्त किया।
कार्यक्रम में उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य हेमेंद्र यादव, समाजसेवी बृजेंद्र सिंह ठाकुर (बबलू भैया), कालूराम केम, कैलाश राठौड़, नारायणसिंह पुष्पद, रमेश पाटीदार (पूर्व मंडी अध्यक्ष), अवधेश सिंह शेषा (पूर्व टीआई) तथा लक्ष्मीनारायण कारपेंटर सहित विद्यालय परिवार, शिक्षकगण, अभिभावक एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर प्राचार्य हेमेंद्र यादव ने कहा कि समाज और विद्यालय एक-दूसरे के पूरक हैं। विद्यालय जहां विद्यार्थियों को समाज सेवा के लिए प्रेरित करता है, वहीं समाज के जागरूक नागरिक विद्यालय के विकास एवं छात्र-छात्राओं की सुविधाओं के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। इसी क्रम में समाजसेवी अमित जाटव द्वारा 101 कन्याओं को नि:शुल्क गणवेश प्रदान करना अत्यंत सराहनीय पहल है।
कार्यक्रम का संचालन संतोष मालवीय द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन अमित जाटव ने किया।



टॉप न्यूज़









शेयर करें
















































