🔥 ट्रेंडिंग

विधायक अरुण भीमावद पहुंचे मौके पर, पीड़ित परिवार को मदद का दिया भरोसा

कच्छीवाड़ा में कल लगी थी भीषण आग, गृहस्थी सामान जलकर हुआ खाक

शाजापुर ।शहर के कच्छीवाड़ा क्षेत्र में बीती रात एक मकान में अचानक आग लग जाने से लाखों रुपये का घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए।

आज विधायक अरुण भीमावद नगर अध्यक्ष आशीष नागर के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल जिला प्रशासन की टीम को बुलाकर आग से हुए नुकसान का जायजा लिया। मौके पर एसडीएम मनीषा वास्कले एवं पटवारी द्वारा जलकर नष्ट हुए सामान की सूची तैयार कर पंचनामा बनाया गया।

विधायक अरुण भीमावद ने प्रशासन को पीड़ित परिवार को शीघ्र राहत राशि एवं मुआवजा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने अपनी ओर से दो दिनों के भीतर पीड़ित परिवार को गृहस्थी का पूरा सामान उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया।

घटना के दौरान वार्डवासी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

10 साल से फरार एनडीपीएस का आरोपी गिरफ्तार, सुनेरा पुलिस को बड़ी सफलता

17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्य 

सांप के डसने से तीन वर्षीय मासूम की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में समय पर इलाज से बची जान

एसपी यशपालसिंह राजपूत का तबादला, आईपीएस प्रियंका शुक्ला शाजापुर एसपी पदस्थ

नाले के गहरे चैंबर में फंसी गाय को गौरक्षा सेना ने सुरक्षित निकाला

error: Content is protected !!