शाजापुर। थाना सुनेरा पुलिस ने मुस्कान अभियान के अंतर्गत त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को महज 48 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।

🔔 यह भी पढ़ें...
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 07 अप्रैल 2026 को थाना सुनेरा क्षेत्र में एक नाबालिग बालिका को आरोपी कान्हा, निवासी ग्राम मझानिया द्वारा बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। इस पर थाना सुनेरा में अपराध क्रमांक 86/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शाजापुर द्वारा आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु 5000 रुपये का इनाम घोषित किया गया तथा पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
विशेष टीम का गठन, कई स्थानों पर दबिश
थाना सुनेरा से एक विशेष टीम गठित कर आरोपी और अपहृता की तलाश शुरू की गई। टीम द्वारा संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी गई तथा तलाश के लिए गुना एवं राजस्थान क्षेत्रों में भी टीम रवाना की गई।
48 घंटे में मिली सफलता
सघन प्रयासों के परिणामस्वरूप दिनांक 10 अप्रैल 2026 को नाबालिग पीड़िता को आरोपी के कब्जे से सकुशल बरामद कर लिया गया। वहीं आरोपी कान्हा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
इनका रहा सराहनीय योगदान
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक अंकित मुकाती, उप निरीक्षक बनेसिंह नागर, प्रधान आरक्षक कपिल नागर, आरक्षक सुधीर तोमर, आरक्षक अखिलेश भंडारी, आरक्षक अरुण यादव, आरक्षक गोविंद, महिला आरक्षक ज्योति जायसवाल, साइबर सेल प्रभारी विकास तिवारी सहित पूरी टीम का सराहनीय योगदान रहा।
आमजन की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध पुलिस
शाजापुर पुलिस ने बताया कि आमजन की सुरक्षा के लिए वह सतत प्रतिबद्ध है तथा अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।



टॉप न्यूज़









शेयर करें
















































