🔥 ट्रेंडिंग

मध्यप्रदेश ने रचा कीर्तिमान, ‘वन नेशन–वन सब्सक्रिप्शन’ में देश में प्रथम स्थान

मध्यप्रदेश ने रचा कीर्तिमान, ‘वन नेशन–वन सब्सक्रिप्शन’ में देश में प्रथम स्थान, मंत्री इंदर सिंह परमार ने उच्च शिक्षा विभाग को दी बधाई

संवाददाता आरबी सोनू मीणा

भोपाल। भारत सरकार के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट **‘वन नेशन–वन सब्सक्रिप्शन’** के क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश ने देशभर में पहला स्थान हासिल कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस उपलब्धि पर उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री **श्री इंदर सिंह परमार** ने उच्च शिक्षा विभाग को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री **डॉ. मोहन यादव** के नेतृत्व में उच्च शिक्षा विभाग राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप निरंतर नवाचार और गुणवत्ता उन्नयन की दिशा में कार्य कर रहा है। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा शुरू किए गए इस पोर्टल पर पंजीयन के मामले में मध्यप्रदेश देश में सबसे आगे है। प्रदेश के **617 से अधिक उच्च शिक्षण संस्थानों** ने पोर्टल पर पंजीयन कराया है, जबकि दूसरे स्थान पर कर्नाटक है, जहां 480 संस्थानों ने पंजीयन किया है। योजना के तहत विद्यार्थियों, शोधार्थियों और शिक्षकों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित शोध पत्रिकाएं (जर्नल्स) और पुस्तकें एक ही मंच पर निःशुल्क उपलब्ध हो रही हैं। प्रदेश में योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए राज्य स्तर से लेकर संस्थागत स्तर तक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इनके माध्यम से यूजर आईडी व पासवर्ड प्रदान कर पोर्टल की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। वर्तमान में देशभर में **98 लाख 44 हजार 813 यूजर** इस पोर्टल का उपयोग कर रहे हैं, जिनमें **मध्यप्रदेश से 8 लाख 38 हजार से अधिक** शामिल हैं। यह उपलब्धि प्रदेश को डिजिटल शिक्षा और शोध के क्षेत्र में अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित करती है।

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से तीन घायल, डायल 112 ने पहुंचाया अस्पताल

दिव्यांग होने के बावजूद जनगणना कार्य में निभा रहे अहम भूमिका

डॉलर समूह के चैयरमैन के निधन से आर्य जगत में शोक व्याप्त।

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का सफल आयोजन

चलते ट्रक से बदमाशों ने चुराया माल, वीडियो हो रहा वायरल