शाजापुर। सुनेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-52 पर पनवाड़ी के पास एक सड़क हादसा सामने आया, जहां एक लोडिंग आइसर वाहन पीछे से बस में जा घुसा। पनवाड़ी में ब्रेकर पर बस स्लो हुई पीछे से आइसर बस में जा घुसी

🔔 यह भी पढ़ें...
प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे में राजा खान (22 वर्ष), पिता कल्लन खान, निवासी ग्वालियर एवं रमेश परिहार (50 वर्ष), पिता दुवाराम, निवासी भिड़ घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 टीम तत्काल मौके पर पहुंची।
आरक्षक ब्रज यादव एवं पायलट राजेश बरेठा ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को मौके से सुरक्षित निकालकर जिला अस्पताल शाजापुर पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



टॉप न्यूज़









शेयर करें
















































