शाजापुर नेशनल हाईवे 52 पर डिवाइडर से टकराया लोडिंग वाहन, दो घायल
शाजापुर। राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-52) पर रविवार को सुबह 5 बजे सड़क हादसा हो गया। आगरा से इंदौर की ओर जा रहा एक लोडिंग वाहन भरड़ जोड़ के समीप पुल पर सीधे डिवाइडर में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
🔔 यह भी पढ़ें...
लोडिंग वाहन आगरा से इंदौर की ओर जा रहा था। वाहन भरड़ जोड़ के पास बने पुल के पास डिवाइडर में घुस गया। दुर्घटना में घायल हुए व्यक्तियों की पहचान अनिल कुमार (36 वर्ष) पिता हरिसिंह और कांता प्रसाद (28 वर्ष) पिता सुंदर सिंह के रूप में हुई है। दोनों घायल मूल रूप से आगरा जिले के फतेहाबाद क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।
हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुँची। हेड कांस्टेबल (HC 537) अशोक और पायलट राज सिकरवार ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को गाड़ी में से बाहर निकाला और तुरंत एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुँचाया। फिलहाल घायलों का उपचार जारी है। पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है



टॉप न्यूज़









शेयर करें
















































