🔥 ट्रेंडिंग

पुलिस लाइन में ब्राइटर माइंड्स कोर्स 2026 के प्रथम बैच का शुभारंभ

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

50 बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग, निशुल्क पंजीयन भी किया गया

शाजापुर।पुलिस लाइन में ब्राइटर माइंड्स कोर्स 2026 के प्रथम बैच का शुभारंभ।पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत के आदेशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय के मार्गदर्शन में तथा रक्षित निरीक्षक वंदना सिंह के नेतृत्व में रविवार को दिशा लर्निंग हॉल परिसर शाजापुर के मीटिंग हॉल में “ब्राइटर माइंड्स कोर्स 2026” के प्रथम बैच का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में लगभग 50 बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर बच्चों का निशुल्क पंजीयन भी किया गया।

ब्राइटर माइंड्स कोर्स के माध्यम से बच्चों के मानसिक, बौद्धिक एवं शारीरिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। कोर्स के अंतर्गत बच्चों को ब्लाइंड फोल्ड एक्टिविटी, सक्सेस की, फनी वीडियो, डांस, डेमो वीडियो, आई एक्सरसाइज, ब्रेन एक्सरसाइज, ब्रीदिंग एक्सरसाइज एवं आइडेंटिफिकेशन डेमो स्टेप जैसी ज्ञानवर्धक एवं रोचक गतिविधियां करवाई जाएंगी।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों में सीखने के प्रति विशेष उत्साह एवं जिज्ञासा देखने को मिली। पुलिस विभाग द्वारा इस प्रकार के नवाचारपूर्ण कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं सकारात्मक मार्गदर्शन का प्रयास किया जा रहा है।

ब्राइटर माइंड्स कोर्स में ट्रेनर सूबेदार दीपिका डावर, महिला प्रधान आरक्षक राधिका सक्सेना एवं महिला आरक्षक साक्षी शुक्ला का विशेष योगदान रहेगा।

पति की आत्महत्या के मामले में पत्नी और उसके प्रेमी पर केस दर्ज

आगामी मानसून को लेकर चीलर डेम पर होमगार्ड एवं SDRF जवानों का तैराकी व रेस्क्यू प्रशिक्षण

NH-52 पनवाड़ी ठुकराना बिजना जोड़ ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण ओवरब्रिज निर्माण का प्रस्ताव

वेरावल एक्सप्रेस में चोरी की वारदात, महिला के लाखों के जेवर गायब

विधायक अरुण भीमावद पहुंचे मौके पर, पीड़ित परिवार को मदद का दिया भरोसा