शाजापुर। आगामी होली, रंगपंचमी और रमजान के त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शाजापुर पुलिस ने कमर कस ली है। शहर में शांति और सुरक्षा का वातावरण निर्मित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत और एडिशनल एसपी घनश्याम मालवीय एसडीओपी अजय मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। मार्च शहर के ट्रैफिक पॉइंट से शुरू हुआ, जो बस स्टैंड, नई सड़क, चौक बाजार, सोमवारिया बाजार और मगरिया चौराहा जैसे प्रमुख और क्षेत्रों से होता हुआ पुनः बस स्टैंड पर आकर समाप्त हुआ। जिससे आम नागरिकों में सुरक्षा का भाव जागा और असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश मिला।
वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी
🔔 यह भी पढ़ें...
फ्लैग मार्च में जिले के आला अधिकारियों सहित भारी संख्या में पुलिस जवान और विभिन्न थानों का बल शामिल रहा। पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से अपील की कि वे त्योहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उत्सव के दौरान हुड़दंग करने वालों या सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों के विरुद्ध पुलिस सख्त वैधानिक कार्रवाई करेगी। इस फ्लैग मार्च के जरिए प्रशासन ने शहर की सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण भी किया।




टॉप न्यूज़










शेयर करें
















































