🔥 ट्रेंडिंग

कुंडी में गिरे गोवंश का गौरक्षा सेना ने किया सफल रेस्क्यू

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

शाजापुर।  कॉलेज के सामने नहर के पास स्थित इंद्रानगर कॉलोनी के मां दुर्गा मंदिर प्रांगण में बनी गहरी कुंडी में एक गोवंश के गिरने की सूचना प्रातः करीब 9 बजे गौरक्षा सेना को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही गौरक्षा सेना के सदस्य तत्काल मौके पर पहुंचे।

मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि कुंडी लगभग 30 से 40 फीट गहरी एवं सूखी थी, जिससे गोवंश को सुरक्षित बाहर निकालना काफी चुनौतीपूर्ण था। बिना समय गंवाए गौरक्षा सेना के रेस्क्यू स्पेशलिस्ट अशोक खींची रस्सी के सहारे कुंडी में उतरे और गोवंश को सुरक्षित रस्सियों से बांधा। इसके बाद ऊपर मौजूद गौरक्षा सेना के सदस्यों एवं स्थानीय रहवासियों की सहायता से गोवंश को धीरे-धीरे बाहर निकाला जाने लगा।

इसी दौरान मुंडेर के पास पहुंचते ही गोवंश घबराकर छटपटाने लगा, जिससे उसके दोबारा नीचे गिरने की स्थिति बन गई। ऐसे कठिन समय में गौरक्षा सेना के सदस्य हर्षित परमार ने साहस दिखाते हुए गोवंश को पकड़कर बाहर निकालने का प्रयास किया। इस दौरान गोवंश के छटपटाने से उनके पैर में चोट लगी एवं रस्सी से हाथ भी छिल गए, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अंततः गोवंश को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

रेस्क्यू के तुरंत बाद स्थानीय रहवासियों द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से उक्त सूखी कुंडी को तुरंत ढक दिया गया, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटना दोबारा न हो।

इस रेस्क्यू अभियान में इंद्रानगर के रहवासियों सहित गौरक्षा सेना के संस्थापक धर्मेन्द्र शर्मा, अशोक खींची, शिवम बिरथरे, हर्षित परमार, चंद्रशेखर जाटव, चिंटू परमार, कुणाल चौहान, आशीष शर्मा (राम) आकाश माली सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

10 साल से फरार एनडीपीएस का आरोपी गिरफ्तार, सुनेरा पुलिस को बड़ी सफलता

17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्य 

सांप के डसने से तीन वर्षीय मासूम की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में समय पर इलाज से बची जान

एसपी यशपालसिंह राजपूत का तबादला, आईपीएस प्रियंका शुक्ला शाजापुर एसपी पदस्थ

नाले के गहरे चैंबर में फंसी गाय को गौरक्षा सेना ने सुरक्षित निकाला

error: Content is protected !!