🔥 ट्रेंडिंग

शासकीय हाई स्कूल टुकराना में पाँच दिवसीय कॅरियर मेला एवं काउंसलिंग हुई

शाजापुर। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शासकीय हाई स्कूल टुकराना में संस्था प्राचार्य  राधावल्लभ कारपेंटर के मार्गदर्शन में कार्यक्रम के नोडल शिक्षक  रोहित कुमार मालवीय ने इस पाँच दिवसीय कॅरियर मेले का सफल क्रियान्वयन किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को भविष्य में अपने कॅरियर के प्रति जागरूक करना तथा विविध विकल्पों की जानकारी एवं मार्गदर्शन का लाभ प्रदान करना रहा।

प्रथम दिवस पूर्व विकासखंड शिक्षा अधिकारी  के. के. अवस्थी द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन कर विद्यार्थियों को कॅरियर के प्रति जागरूक किया गया। द्वितीय दिवस भारतीय सेना से सेवानिवृत्त  महेंद्र कुमार गवली द्वारा भारतीय सुरक्षा सेवाओं में कॅरियर से संबंधित समस्त जानकारी साझा की गई।

वहीं तृतीय दिवस शाजापुर स्थित पीएमकेवीवाई (PMKVY) केंद्र के शिक्षक  रविंद्र राव एवं साथी  जितेंद्र देवतवाल ने कौशल आधारित कॅरियर पर विस्तृत व्याख्यान दिया। चतुर्थ एवं अंतिम दिवस शाजापुर पॉलिटेक्निक कॉलेज से प्रोफेसर मोनिका दीक्षित एवं  अर्पित सक्सेना द्वारा कॅरियर गाइडेंस एवं पॉलिटेक्निक से संबंधित कॅरियर मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही विद्यार्थियों से फीडबैक फॉर्म लेकर कार्यक्रम का समापन किया गया।

पाँचों दिवस यूट्यूब लिंक के माध्यम से भी कॅरियर मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य  जुवेरिया सुल्ताना,  कैलाश चौहान सहित समस्त स्टाफ का सहयोग रहा।

नगर पालिका के पीछे अनियंत्रित कार नहर में उतरी, हादसा टला

शाजापुर को मिली नई पुलिस कप्तान, एसपी यशपाल सिंह राजपूत का तबादला इंदौर रेल पुलिस में

10 साल से फरार एनडीपीएस का आरोपी गिरफ्तार, सुनेरा पुलिस को बड़ी सफलता

17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्य 

सांप के डसने से तीन वर्षीय मासूम की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में समय पर इलाज से बची जान

error: Content is protected !!