किशोरसिंह राजपूत, शाजापुर।
नव विवाहिता की मौत के मामले में उसके पिता ने गंभीर आरोप लगाए हैं। वह बोले की बेटी ने सुसाइड नहीं किया है उसे फंदे पर लटकाया गया है। सुबह 9:00 बजे तक बेटी जिंदा थी 10:30 बजे जब मैं घर पहुंचे तो कमरे का दरवाजा बाहर से लॉक था और अंदर बेटी फंदे पर लटकी मिली। उन्होंने अपने दामाद पर ही हत्या की आशंका जाहिर की है। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक नव विवाहिता महिला का शव फंदे पर लटका मिला था। पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था।
🔔 यह भी पढ़ें...

जिसके बाद विवाहिता ने अपने मायके में मां को फोन लगाकर जानकारी दी थी।जिस पर उसके पिता शाजापुर आने के लिए रवाना हुए। सुबह करीब नौ बजे तक विवाहिता का मोबाइल चालू था और मां से बात हुई।इसके बाद फोन रिसिव नही हुआ तो मां ने पिता को बताया। वह शाजापुर के पास ही पहुंच गये थे। घर पहुंचे तो घर पर कोई नही था।पुलिस को सूचना दी, पुलिस के पहुंचने पर घर के अंदर पहुंचे। वहां विवाहिता के कमरे का दरवाजा बाहर लॉक था, अंदर वह फंदे पर लटकी हुई थी। बैंक में मैनेजर पति सुबह करीब नौ बजे बेटी को लेकर बैंक चला गया था। वह जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के समय मौजूद नही था।
पिता ने लगाए गम्भीर आरोप
पिता सुनिल कुमार ने बेटी का हत्या किये जाने का आरोप लगाया है। मैं यहां आया देखा तो गेट खुला हुआ था। अंदर गया, बाहर गया। एक गेट बंद था, जो कि लाक था। मैं इधर-उधर भागा। पड़ोसियों के पास गया। पड़ोसियों ने पुलिस को काल किया। फिर गेट खोला। दामाद कुलदीप सुबह नौ बजे बेटी को बैंक लेकर चला गया। वह कभी भी बेटी को बैंक लेकर नही जाता था।
2021 में हुई थी शादी
सिहोर जिले के आष्टा क्षेत्र के ग्राम मैना निवासी दीक्षा उम्र 31 वर्ष की 2021 में खाटसूर पोलायकलां जिला शाजापुर निवासी कुलदीप के साथ हुई थी। दोनों शाजापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में विराट सिटी में रहते थे। उनके एक दो वर्षीय बेटी है।
एसआइ ने की जांच और नायब तहसीलदार ने बनाया पंचनामा
मौके पर पहुंची कोतवाली थाने की एसआइ जया सुनेरी, राहुल पोरवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने जांच की और मृत विवाहिता के पति कुलदीप से भी पूछताछ की। मामला नवविवाहिता की मौत से जुड़ा होने के कारण नायब तहसीलदार नाहिद अंजुम ने पंचनामा बनाया। एसआइ सुनेरी ने बताया कि फंदे पर लटकने से मौत होना सामने आया है।
मां को किया था फोन
पिता सुनील बोले कि बेटी ने मां को फोन किया था। कहा था कि
मम्मी मेरे को मारा, बोले की ऐसा मारा की मुंह में से खून निकाल दिया। मेरी बेटी ने सुसाइड नही किया है, उसे मार के टांग दिया। पति पर ही शक है, वहां और कौन था ?, कहीं घूमने जा रहे थे। बेटी ने बताया था कि मेरा गला दबाया। फिर सुबह मैं निकला वहां से। यहां आया था बेटी मर चुकी थी। मृतका के होंठ पर से खून निकल रहा था।



टॉप न्यूज़









शेयर करें














































