🔥 ट्रेंडिंग

ज्योति नगर में फायर ब्रिगेड वाहन फंसा, फिर भी नहीं जागी नगर पालिका

शाजापुर। के ज्योति नगर क्षेत्र में मौत को दावत देता टूटा चैंबर: फायर ब्रिगेड वाहन तक फंसा, फिर भी नहीं जागी नगर पालिका

शाजापुर के वार्ड क्रमांक 26 ज्योति नगर सहित शहर भर में बदहाल पड़े कई चैंबर से स्थानीय रहवासियों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। टूटा-फूटा और खुला पडे ये चैंबर आए दिन हादसों को न्योता दे रहै है, जिससे वाहन चालकों और क्षेत्रवासियों में भय का माहौल बना हुआ है।

स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आज करीब 12 बजे नगर पालिका का फायर ब्रिगेड वाहन भी वार्ड क्रमांक 26 ज्योति नगर के एक चैंबर में फंस गया। मौके पर मौजूद आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए मदद कर वाहन को बाहर निकलवाया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

स्थानीय निवासी मोहसीन खान का आरोप है कि इस समस्या को लेकर कई बार सीएम हेल्पलाइन और नगर पालिका में शिकायत व आवेदन दिए जा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

रहवासियों ने नगर पालिका से मांग की है कि जल्द से जल्द चैंबर की सफाई और मरम्मत कराई जाए, ताकि क्षेत्र में हो रहे हादसों पर रोक लग सके और लोगों को राहत मिल सके।

नगर पालिका के पीछे अनियंत्रित कार नहर में उतरी, हादसा टला

शाजापुर को मिली नई पुलिस कप्तान, एसपी यशपाल सिंह राजपूत का तबादला इंदौर रेल पुलिस में

10 साल से फरार एनडीपीएस का आरोपी गिरफ्तार, सुनेरा पुलिस को बड़ी सफलता

17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्य 

सांप के डसने से तीन वर्षीय मासूम की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में समय पर इलाज से बची जान

error: Content is protected !!