शाजापुर। जिले के ग्रामीण क्षेत्र बिकलाखेड़ी और भदौनी गांव में बंद पड़ी बिजली आपूर्ति बुधवार शाम को फिर से शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि लाखों रुपए का बिजली बिल बकाया होने के कारण बिजली विभाग ने इन गांवों की सप्लाई बंद कर दी थी, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी थी।
मामला जब शाजापुर विधायक अरुण भीमावत तक पहुंचा तो उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों से फोन पर चर्चा की। इस दौरान अधिकारियों से उनकी तीखी बहस भी हुई। इसके बाद विधायक स्वयं बिजली कार्यालय पहुंचे, जहां करीब 1:30 घंटे तक बहस और हंगामे की स्थिति बनी रही। विधायक ने अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर व्यवस्था सुधारने की चेतावनी दी थी।
🔔 यह भी पढ़ें...
इसके बाद बुधवार शाम को दोनों गांवों में बिजली सप्लाई चालू हो गई, जिससे ग्रामीणों को राहत मिली। हालांकि इस मामले में बिजली विभाग के कार्यपालन यंत्री चंद्रशेखर झा ने कहा कि विभाग द्वारा सप्लाई चालू नहीं की गई है, यदि सप्लाई शुरू हुई है तो इसकी जांच करवाई जाएगी। विधायक अरुण भीमावत के गुस्से के बाद दोनों गांव को राहत



टॉप न्यूज़









शेयर करें
















































