🔥 ट्रेंडिंग

देशभर में आज ईद की रौनक शाजापुर में आज सुबह ईदगाह पर अदा होगी नमाज

शाजापुर। शुक्रवार शाम देश के कई हिस्सों में चांद दिखाई देने के साथ ही ईद-उल-फितर का त्योहार उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। चांद दिखने की पुष्टि के बाद शुक्रवार को देशभर के बाजारों में खासा रौनक देखने को मिली। कपड़े, सेवइयां, मिठाइयों और अन्य जरूरी सामान की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

वहीं शाजापुर में ईद का त्योहार शनिवार को मनाया जाएगा। शहर के ईदगाह पर सुबह 8:30 बजे सामूहिक नमाज अदा की जाएगी। नमाज के बाद लोग एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देंगे और आपसी भाईचारे का संदेश देंगे। ईद को लेकर शहर के बाजारों में देर रात तक चहल-पहल बनी रही। बच्चों से लेकर बड़ों तक में खासा उत्साह देखा गया। घरों में पारंपरिक व्यंजन जैसे सेवइयां और मिठाइयां बनाने की तैयारियां भी जोर-शोर से चल रही हैं। प्रशासन और पुलिस द्वारा ईद को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। ईदगाह और आसपास के क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी ताकि त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके। ईद-उल-फितर का त्योहार रमजान महीने के समापन का प्रतीक है, जो आपसी प्रेम, भाईचारे और दान की भावना को दर्शाता है। इस अवसर पर लोग जरूरतमंदों की मदद कर समाज में समानता और सौहार्द का संदेश देते हैं।

10 साल से फरार एनडीपीएस का आरोपी गिरफ्तार, सुनेरा पुलिस को बड़ी सफलता

17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्य 

सांप के डसने से तीन वर्षीय मासूम की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में समय पर इलाज से बची जान

एसपी यशपालसिंह राजपूत का तबादला, आईपीएस प्रियंका शुक्ला शाजापुर एसपी पदस्थ

नाले के गहरे चैंबर में फंसी गाय को गौरक्षा सेना ने सुरक्षित निकाला

error: Content is protected !!