शाजापुर। राष्ट्र भक्त शासकीय सेवकों का समूह राज्य कर्मचारी संघ है, जो देश व प्रदेश के हित में काम करते हुए अपनी मांगों को शासन के समक्ष प्रस्तुत करता है। संघ ने शासकीय सेवकों की अनेक समस्याओं का निदान शासन से करवाया है।
🔔 यह भी पढ़ें...
यह बात अखिल भारतीय राष्ट्रीय कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव सोनी ने मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ की जिला बैठक को सम्बोधित करते हुए कही। मंगलवार की सांयकाल स्थानीय कमला सागर गार्डन में आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए श्री सोनी ने कहा कि राज्य कर्मचारी संघ का नारा है कि देश हित में करेंगे काम, काम के लेंगे पूरे दाम; इसी उद्देश्य को लेकर शाजापुर जिला कार्य कर रहा है। जिले के शासकीय सेवकों की स्थानीय समस्या के लिए जिला कार्यकारिणी सदैव संघर्ष करती है, जो कि अनुकरणीय है। राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष जॉय शर्मा ने कहा कि जिला निर्वाचन उपरांत जिले की यह पहली जिला व परिचय बैठक है, बैठक में सभी विभागों के शासकीय सेवकों ने अपनी स्थानीय समस्याओं को बताया है जिनका यथा निराकरण के सार्थक प्रयास किये जायेंगे। ऐसे कुछ अधिकारी जो शासकीय सेवकों पर शासकीय दायित्व के कार्यों के अतिरिक्त असमय अन्य कार्यों के लिए परेशान करते हैं, उस पर भी यथा योग्य उच्च स्तर पर निवेदन किया जायेगा। बैठक को संभागीय सचिव गौरव सक्सेना, जिला सचिव बनवारीलाल बैरागी, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र सिँह राजपूत, जिला कोषाध्यक्ष गौरव शर्मा ने भी सम्बोधित किया। बैठक का संचालन कार्यकारी जिलाध्यक्ष मोहन किचोलिया ने किया एवं आभार जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार पाटीदार ने माना। बैठक में जिला कार्यकारिणी तथा जिले की 4 ब्लॉक व 7 तहसील के अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष ने भाग लिया। बैठक में संघ पदाधिकारी जीपी कुलमिया, जयंत बघेरवाल, विजय कुमार राठौर, ललित कुंभकार, अरुण शर्मा, मुकेश अस्तेय,नंदकिशोर कुम्भकार, यशवंत सिंह सोनगरा, राजेश चौरसिया, नवीन मिश्रा, विष्णुप्रसाद चावड़ा, बद्रीलाल गुर्जर, रेखा शर्मा, प्रतिभा शुक्ला, रितेश शर्मा, राजेंद्र मालिया, अखिलेश सोनी, रविशंकर सोनी, बालकृष्ण शर्मा, मनोज गुर्जर, लोकेश राठौर, पंकज मालवीय, निधि शर्मा, कपिल शिंदे, अशोक जायसवाल, उदय राजपूत, अमित पारछे, गौरव चतुर्वेदी, अर्चना जोशी, ओमप्रकाश राजपूत, रितेश यादव, प्रीति नरवरिया, अर्चना त्यागी, शिवनारायण पाटीदार, महेश शर्मा, महेश प्रजापति, लोकेश अहलुवालिया, दिलीप जायसवाल, भुवनेश चतुर्वेदी, गोरेलाल कालोदिया आदि उपस्थित थे।



टॉप न्यूज़








शेयर करें
















































