शुजालपुर। क्षेत्र की होनहार एवं मेहनती बेटी दीपिका जायसवाल ने वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में शानदार सफलता हासिल करते हुए मेरिट सूची में 5वां स्थान प्राप्त किया है। दीपिका, माता सुमन जायसवाल और पिता जगदीश जायसवाल की सुपुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
🔔 यह भी पढ़ें...
दीपिका की मेहनत और लगन ने उन्हें यह मुकाम दिलाया, जिससे अन्य छात्राओं को भी प्रेरणा मिलेगी। इस अवसर पर समाजसेवी फूल सिंह मीणा ने दीपिका को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आगे भी निरंतर प्रगति करने का हौसला बढ़ाया। परिजनों एवं शुभचिंतकों ने भी दीपिका को इस सफलता पर शुभकामनाएं दी हैं।



टॉप न्यूज़









शेयर करें
















































