समर्थन मूल्य पर खरीदी में देरी के विरोध में कांग्रेस का मंडी में प्रदर्शन, ₹2700 प्रति क्विंटल की मांग
शाजापुर। आज कृषि उपज मंडी में शनिवार को कांग्रेस द्वारा समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी में हो रही देरी के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी दोपहर करीब 12 बजे मंडी पहुंचे और बोली प्रक्रिया के दौरान ही मंडी कर्मचारियों के सामने अपनी मांगें रखीं।
🔔 यह भी पढ़ें...
कांग्रेस ने गेहूं की खरीदी ₹2700 प्रति क्विंटल के भाव से किए जाने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि वर्तमान में मंडी में गेहूं का भाव ₹1100 से ₹2100 प्रति क्विंटल के बीच मिल रहा है, जिससे किसानों को प्रति क्विंटल ₹500 से ₹600 तक का नुकसान उठाना पड़ रहा है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश्वर प्रताप ने प्रशासन पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों का शोषण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसान पारिवारिक जरूरतों के चलते मजबूरी में कम दाम पर अपनी उपज बेच रहे हैं, जबकि सरकार को तुरंत समर्थन मूल्य पर खरीदी सुनिश्चित करनी चाहिए।
प्रदर्शन के दौरान जिला अध्यक्ष ने मोहन यादव की नकल उतारते हुए सरकार की नीतियों पर व्यंग्य किया। वहीं किसान कांग्रेस अध्यक्ष कमल चौधरी ने आरोप लगाया कि सरकार लगातार किसानों की अनदेखी कर रही है।
कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही किसानों की मांगें नहीं मानी गईं, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।



टॉप न्यूज़










शेयर करें
















































