🔥 ट्रेंडिंग

गूंगी-बहरी सरकार को जगाने थाली-ताली बजाकर कांग्रेस का प्रदर्शन,

महंगाई और बिजली विभाग की मनमानी के खिलाफ सलसलाई में कांग्रेस का अनोखा विशाल प्रदर्शन; ताली-थाली बजाकर निकाली रैली

शाजापुर। जिले के सलसलाई में ब्लॉक कांग्रेस के नेतृत्व में जनसमस्याओं और सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एक विशाल धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई, गैस-पेट्रोल की किल्लत और बिजली विभाग की तानाशाही के विरोध में जमकर हुंकार भरी।किसानों और आम जनता के मुद्दों पर घेरा धरना आंदोलन के दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष नरेश्वर प्रताप ने बिजली विभाग द्वारा की जा रही कार्रवाई पर कड़ा ऐतराज जताया। आरोप लगाया गया कि विद्युत विभाग बकायादारों के बाइक और ट्रैक्टर जब्त कर किसानों को प्रताड़ित कर रहा है। इसके साथ ही, रबी सीजन के बावजूद गेहूं खरीदी केंद्र चालू नहीं होने से किसानों में भारी आक्रोश देखा गया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि एक तरफ जनता महंगाई से त्रस्त है, वहीं दूसरी तरफ शासन-प्रशासन वसूली के नाम पर आम आदमी का दमन कर रहा है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। विरोध दर्ज कराने के लिए कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालते हुए ताली और थाली बजाई। इस अनूठे प्रदर्शन के जरिए सरकार को जगाने का संदेश दिया गया। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व जनपद अध्यक्ष अजब सिंह पवार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शिवनारायण परमार सहित कई पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे

10 साल से फरार एनडीपीएस का आरोपी गिरफ्तार, सुनेरा पुलिस को बड़ी सफलता

17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्य 

सांप के डसने से तीन वर्षीय मासूम की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में समय पर इलाज से बची जान

एसपी यशपालसिंह राजपूत का तबादला, आईपीएस प्रियंका शुक्ला शाजापुर एसपी पदस्थ

नाले के गहरे चैंबर में फंसी गाय को गौरक्षा सेना ने सुरक्षित निकाला

error: Content is protected !!