एसआईआर प्रक्रिया में हो रही गड़बड़ी को लेकर कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन के माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज कराई
शाजापुर। शुक्रवार, 16 जनवरी दोपहर जिला कलेक्टर कार्यालय में कांग्रेस पार्टी द्वारा एसआईआर पर सवाल उठाए गए साथ ही लिखित शिकायत ज्ञापन के माध्यम से दर्ज करवाई गई, ज्ञापन अपर कलेक्टर बी.एल.सोलंकी को सौंपा, जिसमें जिले के अलग अलग क्षेत्रों से मतदाताओं की नाम काटने की सूची पर आपत्ति लेकर जांच की मांग जिला निर्वाचन अधिकारी से की गई। कांग्रेस जिला अध्यक्ष नरेश्वर प्रताप सिंह ने बताया कि बूथ स्तर पर पदस्थ बीएलओ द्वारा यह बताया जा रहा है कि उन्हें तहसीलदार महोदय के ओर से एक सूची प्राप्त हुई है जिसमें दर्ज नाम पर यह कहकर जांच करने के निर्देश दिए गए कि इन नाम पर आपत्तियां प्राप्त हुई है इन्हें हटाया जाए, जबकि आपत्ति किसके द्वारा किस आधार पर एवं किन कारणों के साथ दर्ज कराई गई, इस संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं बताई जा रही। इस आधार पर कांग्रेस पार्टी ने नियमों की अवैलना करने और मतदाताओं के नाम काटने के षड्यंत्र का आरोप लगाते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी से मामले की जांच और आपत्ती लेने के अधिकार प्रक्रिया एवं प्रमाणों के संबंध में स्पष्टीकरण और जांच की मांग की गई है।
🔔 यह भी पढ़ें...

इस अवसर पर जिला कांग्रेस प्रदेश महामंत्री रामवीर सिंह सिकरवार, राजकुमार कराड़ा, आशुतोष शर्मा, पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष इरशाद खान, सीताराम पवैया, राजीव दुबे, दीपक निगम, राजेश पारछे, सत्या वातरे, सचिन पाटीदार, अशफाक खान (गुड्डू), धर्मेंद्र प्रजापति, अकील वारसी, अंकित अम्बावतीया एवं समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




टॉप न्यूज़









शेयर करें
















































