🔥 ट्रेंडिंग

जावदी के बालाजी मंदिर में बड़ी चोरी पुलिस की सुस्ती से ग्रामीणों में आक्रोश

जावदी के बालाजी मंदिर में बड़ी चोरी पुलिस की सुस्ती से ग्रामीणों में आक्रोश, 30 चोर की गिरफ्तारी न होने पर चक्काजाम की चेतावनी

मोहन बड़ोदिया। क्षेत्र के ग्राम जवादी में स्थित बालाजी सरकार मंदिर में बीती 22 जनवरी (गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात) को अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर लाखों के चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने मंदिर से हनुमान जी का चांदी का मुकुट, मां चामुंडा देवी का मुकुट, गले का हार और पांच चांदी के छत्र चोरी कर लिए, जिनका कुल वजन लगभग 2 किलो 500 ग्राम बताया जा रहा है। इसके अलावा, शिव मंदिर की दान पेटी भी चोर साथ ले गए।

पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है, हालांकि आरोपियों की स्पष्ट पहचान नहीं हो पाई है। घटना के तुरंत बाद मोहन बड़ोदिया थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई, लेकिन पुलिस की जांच की कछुआ चाल से ग्रामीणों में भारी रोष है।

ग्रामीणों का अल्टीमेटम

पुलिस के सुस्त रवैये से नाराज ग्रामवासियों ने निर्णय लिया है कि यदि 30 जनवरी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो आंदोलन करेंगे। इसके तहत ग्रामीणों द्वारा थाने का घेराव किया जाएगा और आगर-सारंगपुर मुख्य मार्ग पर बैठकर 24 घंटे का सुंदरकांड पाठ आयोजित कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

10 साल से फरार एनडीपीएस का आरोपी गिरफ्तार, सुनेरा पुलिस को बड़ी सफलता

17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्य 

सांप के डसने से तीन वर्षीय मासूम की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में समय पर इलाज से बची जान

एसपी यशपालसिंह राजपूत का तबादला, आईपीएस प्रियंका शुक्ला शाजापुर एसपी पदस्थ

नाले के गहरे चैंबर में फंसी गाय को गौरक्षा सेना ने सुरक्षित निकाला

error: Content is protected !!