🔥 ट्रेंडिंग

कबड्डी बालक वर्ग में बालाघाट और बालिका वर्ग में छिंदवाड़ा प्रथम

विराट सवेरा बालाघाट। मध्य प्रदेश शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा जिला कबड्डी संघ बालाघाट के संयुक्त तत्वावधान में खेलो एमपी यूथ गेम्स जोन स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन मुलना स्टेडियम, बालाघाट में किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन जिला खेल अधिकारी  राहुल बारेसा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री  रामकिशोर (नानो) कावरे रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य  मौसम बिसेन, नगर पालिका अध्यक्ष  भारती सुरजीत सिंह ठाकुर तथा जिला कबड्डी संघ के महासचिव  रमेश दीक्षित उपस्थित रहे।

जोन स्तरीय इस प्रतियोगिता में बैतूल, बालाघाट एवं छिंदवाड़ा जिले की बालक एवं बालिका वर्ग की टीमों ने सहभागिता की। प्रतियोगिता के परिणाम अनुसार बालक वर्ग में बालाघाट ने प्रथम, छिंदवाड़ा ने द्वितीय एवं बैतूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में छिंदवाड़ा प्रथम, बालाघाट द्वितीय तथा बैतूल तृतीय स्थान पर रहा। खेलो एमपी जोन कबड्डी प्रतियोगिता का समापन समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समापन समारोह में अतिथियों द्वारा सभी खिलाड़ियों को आगामी राज्य स्तरीय खेलो एमपी कबड्डी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया गया। साथ ही बालाघाट जोन के खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस आयोजन को सफल बनाने में जिला कबड्डी संघ के सचिव, पदाधिकारी, ऑफिशियल्स, जिला खेल प्रशिक्षक, ब्लॉक युवा समन्वयक, खेल शिक्षक एवं खेल विभाग के कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।

नगर पालिका के पीछे अनियंत्रित कार नहर में उतरी, हादसा टला

शाजापुर को मिली नई पुलिस कप्तान, एसपी यशपाल सिंह राजपूत का तबादला इंदौर रेल पुलिस में

10 साल से फरार एनडीपीएस का आरोपी गिरफ्तार, सुनेरा पुलिस को बड़ी सफलता

17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्य 

सांप के डसने से तीन वर्षीय मासूम की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में समय पर इलाज से बची जान

error: Content is protected !!