निकुंज महेश्वरी नलखेड़ा
आगर मालवा- सुसनेर। में युवक की मौत के बाद अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर फूटा गुस्सा, ऑक्सीजन और एम्बुलेंस सुविधा की कमी का आरोप, सुसनेर सिविल अस्पताल परिसर में नागरिकों ने दिया धरना, स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जमकर की नारेबाजी, कड़ाके की ठंड में देर शाम करीब दो घंटे तक चला धरना, अस्पताल में स्थायी सुविधाओं की मांग, एसडीएम एसडीओपी सहित प्रशासन मौके पर पहुंचा, अधिकारियों ने जांच और सुधार का दिया आश्वासन, युवक की आत्महत्या के मामले में मर्ग कायम
🔔 यह भी पढ़ें...
सुसनेर में एक 20 वर्षीय युवक की मौत के बाद सिविल अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। अस्पताल में ऑक्सीजन और एम्बुलेंस सुविधाओं की कमी का आरोप लगाते हुए नागरिकों ने जमकर नारेबाजी कर धरना प्रदर्शन किया। कड़ाके की ठंड के बीच करीब दो घंटे तक यह विरोध प्रदर्शन चला।
शुक्रवार को सुसनेर के इतवारिया बाजार क्षेत्र में रहने वाले 20 वर्षीय गोपाल प्रजापत ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली थी। जिसे परिजन और मोहल्लेवासी युवक को तत्काल सुसनेर सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत गंभीर बताकर उसे जिला अस्पताल आगर रेफर कर दिया गया। लेकिन परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में पर्याप्त ऑक्सीजन की व्यवस्था नहीं थी। वहीं, जिस एम्बुलेंस से युवक को रेफर किया गया, उसमें भी रास्ते में ऑक्सीजन खत्म हो गई।
युवक की मौत के बाद नाराज स्थानीय नागरिकों ने नगर में नारेबाजी करते हुए रैली निकालते हुए सुसनेर सिविल अस्पताल परिसर में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की गई। कड़ाके की ठंड के बावजूद धरना करीब दो घंटे तक चलता रहा। प्रदर्शनकारियों ने अस्पताल में ऑक्सीजन, एम्बुलेंस और अन्य आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं की स्थायी व्यवस्था की मांग की
इधर, पुलिस ने युवक की आत्महत्या के मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।



टॉप न्यूज़








शेयर करें
















































