🔥 ट्रेंडिंग

फरार आरोपी राहुल आंजना गिरफ्तार 

फरार आरोपी राहुल आंजना गिरफ्तार 

संवाददाता निकुंज महेश्वरी नलखेड़ा (आगर मालवा)

आगर मालवा। बहुचर्चित केटामाइन ड्रग तस्करी मामले में कोतवाली पुलिस ने चार माह से फरार मुख्य आरोपी राहुल आंजना को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। मुखबिर की सूचना पर बैजनाथ मार्ग स्थित हेलिपैड क्षेत्र में घेराबंदी कर उसे बाइक सहित पकड़ा गया।

मामला 12 सितंबर को सामने आया था। जब आरोपी राहुल आंजना से पुलिस ने दो वाहनों से 9.250 किलो केटामाइन, 6 ग्राम एमडी ड्रग, केमिकल और ड्रग निर्माण उपकरण जब्त किए थे, जिनकी अंतरराष्ट्रीय कीमत 5 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई थी। प्रकरण में पहले ही तीन आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं।

राजनीतिक व सामाजिक रसूख के कारण मामला संवेदनशील बना हुआ था। सीएसपी मोतीलाल कुशवाह के अनुसार आरोपी को सोमवार को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी, जिससे ड्रग नेटवर्क से जुड़े अहम खुलासे होने की संभावना है।

हज यात्रा पर जा रहे हज यात्री का नूरानी मस्जिद में भावभीना स्वागत,

अनमोल सेवा समिति द्वारा संगोष्ठी का आयोजन। 

जमीन के सीमांकन के दौरान खूनी संघर्ष, पटवारी के सामने चलीं तलवारें और लाठियां

शाजापुर पुलिस की जल सेवा, हाईवे पर वाहन चालकों को पिलाया शीतल जल